शरद पूर्णिमा के दिन धन की देवी लक्ष्मी और चंद्र देव की पूजा की जाती है। मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए यह दिन शुभ होता है।
शरद पूर्णिमा 28 अक्टूबर 2023 को मनाई जाएगी। इसी रात चंद्र ग्रहण भी लगेगा। इस दिन विधि विधान से माता लक्ष्मी की पूजा होती है।
इसके साथ ही इस दिन चंद्र देव की पूजा करने से मन को शांति मिलती है। ऐसी मान्यता है कि शरद पूर्णिमा की रात्रि में चंद्रमा की किरणें अमृत बरसाती है।
इसके लिए चंद्रमा की रोशनी में खीर रखी जाती है और फिर पूजा के बाद इसे ग्रहण किया जाता है। हालांकि इस बार चंद्र ग्रहण है तो यह संभव नहीं हो पाएगा।
शरद पूर्णिमा के दिन माता लक्ष्मी की पूजा करने से धन और सुख मिलती है। इस दिन माता लक्ष्मी की पूजा लाभदायक मानी जाती है।
शरद पूर्णिमा के दिन माता लक्ष्मी की पूजा करने से धन और सुख मिलती है। इस दिन माता लक्ष्मी की पूजा लाभदायक मानी जाती है।
ऐसी मान्यता है कि शरद पूर्णिमा के दिन ही माता लक्ष्मी प्रकट हुई थीं। मां लक्ष्मी समुद्र मंथन के दौरान प्रकट हुई थीं।
इसी वजह से माता लक्ष्मी की पूजा सही तरीके से करने पर उनकी कृपा बरसती है और वह अपने भक्तों पर धन की बौछार करती हैं।
हिंदू धर्म में पान के पत्ते का काफी ज्यादा महत्व होता है। शरद पूर्णिमा पर मां लक्ष्मी की पूजा में पान के पत्ते जरूर शामिल करें।