शारदीय नवरात्रि का उत्सव आने वाला है। इसे लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। लोग देवी की आराधना करने के लिए तैयार हैं।
ऐसे में हम आपके लिए कुछ ऐसे सरल उपाय लेकर आए हैं जो आप भी इस नवरात्रि में आजमा सकते हैं और अपने घर में सुख-शांति ला सकते हैं।
यदि आप नवरात्रि के नौ दिन उपवास रखने में सक्षम नहीं हैं तो अंतिम दिन जरूर उपवास करें। यह आपके लिए शुभ साबित हो सकता है।
हिंदू धर्म में नवरात्रि का काफी अधिक महत्व होता है ऐसे में आप मांस, शराब और तंबाकू जैसी चीजों से काफी दूर रहें।
नवरात्रि के दौरान प्याज, लहसुन का परहेज करना बेहद जरूरी है। यह पूजा के लिए अशुभ माना जाता है, इसलिए इससे बचें।
नवरात्रि के दौरान प्याज, लहसुन का परहेज करना बेहद जरूरी है। यह पूजा के लिए अशुभ माना जाता है, इसलिए इससे बचें।
नवरात्रि के अंतिम दिन श्री सूक्त का पाठ अवश्य करें। और घर में गृह क्लेश करने से बचें। इससे मां दुर्गा काफी नाराज हो जाती हैं।
अष्टमी और नवमी के दिन माता रानी को इत्र तथा शहद अवश्य चढ़ाएं। इससे माता प्रसन्न होकर भक्तों पर कृपा करती हैं।
नवरात्रि के दिन पीपल के 11 पत्ते लें और इसके ऊपर राम का नाम लिखकर हनुमान जी को पहना दें। इससे आपके बिगड़े काम बन जाएंगे।