हिंदू धर्म में नवरात्रि में जौ को बोने का विशेष महत्व है। इससे मां दुर्गा की कृपा प्राप्त होती है और मनोकामना भी पूर्ण होती है। आइए जानते हैं कि नवरात्रि में जौ के रंग से क्या मिलते हैं शुभ संकेत-
कलश स्थापना के दिन बोया हुआ जौ सूख जाए तो आने वाले समय में किसी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
अगर जौ पीला पड़ जाए तो यह अशुभ माना जाता है। इससे परिवार के ऊपर कोई परेशानी आ सकती है।
अगर जौ नौ दिन हरा-भरा रहता है, तो यह शुभ संकेत माना जाता है। इससे जीवन में खुशियों का आगमन होता है।
हिंदू धर्म में जौ का विशेष महत्व है। इसे नवरात्रि के दिनों में बोया जाता है, जिससे मां दुर्गा की कृपा प्राप्त होती है।
नवरात्रि में जौ उगे फिर थोड़ा सा उगने के बाद उगना बंद हो जाए तो इससे जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जौ की स्थिति और रंग से अपने भविष्य और घर-परिवार में परेशानी और खुशहाली के बारे में जान सकते हैं।
नवरात्रि में जौ के रंग से शुभ संकेत मिलते हैं। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM