Shardiya Navratri Day 7: मां कालरात्रि को खुश करने के लिए ऐसे करें पूजन


By Prakhar Pandey20, Oct 2023 04:03 PMnaidunia.com

मां कालरात्रि

नवरात्रि के सांतवे दिन मां कालरात्रि की पूजा की जाती है। आइए जानते हैं शारदीय नवरात्रि के सांतवे दिन मां कालरात्रि को प्रसन्न करने के लिए कैसे पूजा करनी चाहिए।

शारदीय नवरात्रि

शारदीय नवरात्रि के सांतवे दिन यानी 21 अक्टूबर का दिन मां कालरात्रि को समर्पित होगा। इस दिन विधि विधान से मां कालरात्रि की पूजा करने से सभी कष्ट दूर होते है।

शुभकारी स्वरूप

मां के इस कालरात्रि स्वरूप को शुभकारी भी कहा जाता है। मां कालरात्रि की पूजा करने से डर, भय, भ्रम और रोग बाधा दूर होती है।

पूजा विधि

मां को प्रसन्न करने के लिए सुबह में सबसे पहले मां की प्रतिमा या मूर्ति के सामने घी का दीपक जलाएं और फिर उन्हें स्नान करा के लाल फूल, अक्षत, फल, धूप गुड़ आदि चढ़ाएं।

गुड़ से बना भोग

मां कालरात्रि को गुड़ से बना भोग ही चढ़ाना चाहिए। इस भोग को चढ़ाने से आपको मंगलकारी लाभ मिलेंगे। मां की पूजा के दौरान दुर्गा चालीसा का पाठ अवश्य करें। आप दुर्गा सप्तशती का पाठ भी कर सकते हैं।

कालरात्रि मंत्र

ऊं ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चै ऊं कालरात्रि दैव्ये नम:, .ॐ कालरात्र्यै नम:, ॐ फट् शत्रून साघय घातय ॐ, ॐ ह्रीं श्रीं क्लीं दुर्गति नाशिन्यै महामायायै स्वाहा।

सरसों का तेल

मां कालरात्रि की पूजा सुबह के समय करनी चाहिए। सप्तमी की रात्रि में तिल या सरसों के तेल से अखंड ज्योति जलाएं। इसके बाद मां का ध्यान करें।

रातरानी अर्पित करें

अपनी सभी शुभ और अच्छी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए मां कालरात्रि को रातरानी का पुष्प अर्पित करें। मां कालरात्रि की सच्चे मन से पूजा अर्चना करने से सभी इच्छाओं की पूर्ति होती है।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

महाअष्टमी पर करें ये उपाय, खुश हो जाएंगी मां दुर्गा