षटतिला एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से घर में धन,सुख, समृद्धि और पापों से मुक्ति मिल सकती है। आइए जानते हैं, भगवान विष्णु को कैसे प्रसन्न कर सकते हैं।
इस बार षटतिला एकादशी 25 जनवरी 2025 को है। ऐसे में इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से आपको आशीर्वाद प्राप्त हो सकता है।
षटतिला एकादशी के दिन सुबह उठकर स्नान करें, भगवान विष्णु की फोटो या मूर्ति स्थापित करें, एकादशी व्रत नियमों का पालन करें और भगवान विष्णु की पूजा करें।
मान्याताओं के अनुसार, षटतिला एकादशी के दिन तिल का दान करना, पूजा के दौरान इस्तेमाल करना और भोजन में शामिल करना शुभ होता है।
इस दिन भगवान विष्णु को पूजा के दौरान तिल आर्पित करने का विशेष महत्व है। साथ ही, ऐसा करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं।
षटतिला एकादशी को हवन करना शुभ होता है। इसके अलावा हवन में तिल समर्पित करना और ॐ नमो भगवते वासुदेवाय का जाप करना फायदेमंद होता है।
अगर आप षटतिला एकादशी के दिन प्रसाद में तिल को शामिल कर बांटते हैं, तो इससे भगवान विष्णु प्रसन्न हो सकते हैं।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com