शिल्पा शेट्टी जैसी साड़ि‍यां पहनेंगी तो दिखेंगी अप्‍सरा


By Sahil27, Feb 2024 06:38 PMnaidunia.com

शिल्पा शेट्टी

बी टाउन की फिट और खूबसूरत एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी अक्सर सुर्खियों का हिस्सा रहती हैं। एक्ट्रेस को हाल ही में सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ में देखा गया।

साड़ी लुक्स

शिल्पा शेट्टी का फैशन सेंस भी कमाल का है। ट्रेडिशनल लुक में बला की खूबसूरत दिखने के लिए आप एक्ट्रेस के साड़ी लुक्स से इंस्पिरेशन ले सकती हैं।

स्ट्रिप साड़ी

इन दिनों स्ट्रिप डिजाइन साड़ी का खूब ट्रेंड चल रहा है। ऐसी लुक ट्राई करने के लिए आप शिल्पा की इस साड़ी को जरूर ट्राई कर सकती हैं।

सिल्क साड़ी

सर्दियों के दिनों में सिल्क साड़ी कैरी करना भी एक बेहतरीन विकल्प है। इस साड़ी के साथ ने डिजाइनर ब्लाउज कैरी किया है, जो उनकी लुक को स्पेशल बना रहा है।

डेनिम साड़ी लुक

शिल्पा शेट्टी अपनी लुक को शानदार बनाने के लिए अक्सर एक्सपेरिमेंट भी करती रहती हैं। इसमें उन्होंने साड़ी के साथ डेनिम लुक कैरी किया है।

पिंक साड़ी

ज्यादातर लड़कियों को पिंक कलर की साड़ियां पहनना पसंद होता है। परफेक्ट साड़ी लुक कैरी करने के लिए आप शिल्पा की इस साड़ी से भी आइडिया ले सकती हैं।

ऑरेन्ज साड़ी लुक

यदि आप किसी को इंप्रेस करना चाहती हैं तो यह ऑरेन्ज कलर की साड़ी जरूर ट्राई करें। इसमें आपकी खूबसूरती को चार चांद लग जाएंगे।

गोल्डन साड़ी

शिल्पा शेट्टी इस गोल्डन कलर की साड़ी में कमाल लग रही हैं। खासकर पार्टी लुक को कंप्लीट करने के लिए आप इस साड़ी को कैरी कर सकती हैं।

यहां हमने शिल्पा शेट्टी की कुछ ग्लैमरस लुक्स आपके साथ शेयर की। ऐसी ही अन्य फैशन और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

माधुरी दीक्षित के इन 7 सूट लुक्स पर दिल हार बैठेंगे आप