Shiv Puja: भगवान शिव को करें ये 5 चीजें अर्पण, होंगे प्रसन्न


By Ekta Sharma2022-10-10, 17:52 ISTnaidunia.com

भगवान शिव उपाय

पुराणों के अनुसार कुछ चीजें भगवान शिव को बेहद प्रिय हैं। इन्हें अर्पित करने से भगवान शंकर प्रसन्न हो जाते हैं।

जल

सुबह स्नान करने के बाद किसी शिव मंदिर में जाकर शिवलिंग पर जल अर्पित करने से भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है।

केसर

शिवलिंग पर केसर अर्पित करने से व्यक्ति को सुख-शांति मिलती है। वहीं शक्कर से भी शिवलिंग का अभिषेक करने से दरिद्रता दूर होती है।

इत्र

शिव जी को इत्र काफी पसंद है। शिवलिंग पर इत्र लगाने से मन के विचार शुद्ध और पवित्र होते हैं।

दही और घी

भगवान शिव को दही और घी भी बेहद प्रिय है। इन्हें अर्पित करने से जीवन में आने वाली परेशानियों से मुक्ति मिलती है।

चंदन

शिवलिंग पर चंदन अर्पित करने से व्यक्ति को समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होती है। साथ ही यश मिलता है।

Roti ke Totke: ग्रह दोष से छुटकारा दिलाते हैं ये रोटी के टोटके