Shiv Puran Upay: इस चमत्कारी उपाय से नहीं रुकेगा कोई काम


By Prakhar Pandey03, Nov 2023 03:40 PMnaidunia.com

शिव जी की महिमा

भोले बाबा की महिमा अपरम पार है। भगवान शिव की कृपा से बड़े से बड़ा काम भी आसानी से हो जाता हैं। आइए जानते है शिव पुराण के चमत्कारी उपायों के बारे में।

सच्चे मन से सिमरन

अगर कोई भक्त सच्चे मन से भोले बाबा का पूजा अर्चना करता है तो बाबा स्वयं ही उसके सारी परेशानियां दूर कर देते है।

आर्थिक हालात

अगर कोई व्यक्ति आर्थिक समस्या झेल रहा है तो उसे नियमित रूप से भगवान शिव को अक्षत चढ़ाना चाहिए। इससे जल्द धन लाभ होगा।

दूर होगी दरिद्रता

दरिद्रता को दूर करने के लिए मूंग की दाल को पानी में भिगोकर अगले दिन भोले बाबा को उसे अर्पित कर दें। मूंग की दाल का अभिषेक करने से दरिद्रता दूर होती है।

हरसिंगार का पुष्प

भगवान शिव की पूजा में हरसिंगार का पुष्प इस्तेमाल करने बेहद शुभ माना जाता है। पूजा में इन फूलों के प्रयोग से सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।

शनि का प्रभाव

शनि की ढैया या साढ़े साती होने की स्थिति में शिव जी को बिना खंडित चावल का अक्षत चढ़ाए। इसके साथ काला तेल भी चढ़ाएं इस उपाय को करने से भोले बाबा आपको शनिदेव के दुष्प्रभाव से बचाएंगे।

मन लगाकर करें पूजा

भगवान शिव भोले है। उन्हें सच्चे मन और पूरी श्रद्धा से याद करने वालों को वो कभी भी किसी चीज की कमी नहीं होने देते है। ऐसे में अगर आप सिर्फ निश्छल भाव से शिव जी को पूजते है तो भी आपके काम बन जाएंगे।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

Vastu Tips: मंदिर से जुड़े वास्तु टिप्स का करें पालन, मिलेंगे कई लाभ