साल 2023 की समाप्ति के साथ ही 2024 की शुरुआत होने वाली है। 2024 के पहले दिन सोमवार पड़ रहा है। आइए जानते है राशि के अनुसार, कैसे करें शिव जी का अभिषेक?
सोमवार का दिन पूर्ण रूप से भगवान शिव को समर्पित होता है। इस दिन शिवलिंग पर अभिषेक और मां पार्वती की पूजा की जाती है। पूजा की शुरुआत गणेश जी की पूजा से ही करें।
भगवान शिव की कृपा प्राप्त करने के लिए अभिषेक करना चाहिए। भोले बाबा जल्द प्रसन्न होने वाले देवता है। नए साल में भोलेनाथ का आशीर्वाद पाने के लिए राशि अनुसार अभिषेक करें।
मेष राशि के जातकों को साल के पहले दिन शहद और गंगाजल से अभिषेक करना चाहिए, वृषभ राशि के जातकों को कच्चे दूध से महादेव का अभिषेक करें और मिथुन राशि वालों को जल में दूर्वा मिलाकर शिवलिंग पर चढ़ाएं।
कर्क राशि वालों को गंगाजल और विषधर मिलाकर अभिषेक करें। वहीं सिंह राशि के जातकों को गन्ने के रस से शिवलिंग का अभिषेक करें।
कन्या राशि के जातकों को भांग की पत्तियां और बेलपत्र को गंगाजल में मिलाकर शिव जी का अभिषेक करें, तुला राशि वाले साल के पहले दिन शुद्ध घी से भोलेनाथ का अभिषेक करें।
वृश्चिक राशि वालों को गंगाजल में सुगंध मिलाकर महाकाल का अभिषेक करना चाहिए। वहीं धनु राशि के जातक गंगा जल में दूर्वा और बेलपत्र मिलाकर नीलकंठ का अभिषेक करें। मकर राशि वाले गंगाजल में काला तिल मिलाकर भोले बाबा का अभिषेक करें।
कुंभ राशि वालों साल के पहले दिन सफेद पुष्प डालकर भगवान शिव का अभिषेक करें। वहीं मीन राशि वालों को गाय के दूध में बेलपत्र मिलाकर महादेव को चढ़ाएं।