बेबी बंप फ्लॉन्ट करते नजर आईं अंबानी परिवार की बड़ी बहू श्लोका
By Ekta Sharma2023-04-02, 14:46 ISTnaidunia.com
नीता अंबानी कल्चरल सेंटर ओपनिंग पार्टी
हाल ही में हुई नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर की ओपनिंग पार्टी लगातार सुर्खियां बटोर रही है। इस पार्टी में बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक बड़ी हस्तियां शामिल हुईं।
श्लोका अंबानी की तस्वीरें
वहीं इस पार्टी में मुकेश अंबानी की बड़ी बहू श्लोका अंबानी बेहद ही खूबसूरत नजर आईं। इतना ही नहीं सामने आई उनकी फोटोज को देख अंदाजा लगाया जा रहा है कि वे एक बार फिर प्रेग्नेंट है।
बेबी बंप किया फ्लॉन्ट
नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर की ओपनिंग पार्टी में श्लोका अंबानी बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आईं। श्लोका की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं।
दूसरी बार पेरेंट्स बनेंगे आकाश-श्लोका
अंबानी परिवार में एक बार फिर किलकारियां गूंजने वाली हैं। आकाश अंबानी और श्लोका अंबानी दूसरी बार माता-पिता बनने जा रहे हैं।
साल 2019 में हुई शादी
आकाश और श्लोका की शादी साल 2019 में हुई थी। इस शादी में बॉलीवुड के दिग्गज सितारों ने शिरकत की थी।
2020 में दिया बेटे को जन्म
वहीं दिसंबर 2020 में आकाश और श्लोका ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया। अब वे जल्द ही अपने दूसरे बच्चे के माता-पिता बनने वाले हैं।
तस्वीरें हुई वायरल
अंबानी परिवार की तरफ से इस बारे में अभी तक कोई अधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। लेकिन सामने आई तस्वीरों में श्लोका बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं।
आइआइएम इंदौर के दीक्षा समारोह में डिग्री पाकर झूमे स्टूडेंट, देखिए तस्वीरें