आइसक्रीम से हेल्थ को मिलते हैं ये शॉकिंग फायदे


By Lakshita Negi29, Mar 2025 02:00 PMnaidunia.com

आइसक्रीम न सिर्फ टेस्ट में मजेदार होती है, बल्कि इसमें कई ऐसे गुण होते हैं, जो हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इसे दूध, क्रीम और फलों से बनाया जाता है, जिससे शरीर को एनर्जी और न्यूट्रिएंट्स मिलते हैं। आइए जानें कि आइसक्रीम खाने से शरीर को क्या-क्या फायदे मिलते है।

मूड अच्छा करने के लिए

आइसक्रीम खाने से ब्रेन में हैप्पी डोपामाइन रिलीज होते हैं। इसलिए इसे खाने से स्ट्रेस कम होता है और मूड अच्छा होता है।

हड्डियों को स्ट्रांग करने के लिए

आइसक्रीम में कैल्शियम और विटामिन मौजूद होते हैं, जो हड्डियों को स्ट्रांग बनाते हैं और इससे ऑस्टियोपोरोसिस जैसी प्रॉब्लम्स से बचाव होता है।

एनर्जी का सोर्स

आइसक्रीम में कार्बोहाइड्रेट्स और शुगर भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं। इसे खाने से शरीर को इंस्टेंट एनर्जी मिलती है और कमजोरी दूर होती है।

इम्यूनिटी के लिए आइसक्रीम

आइसक्रीम में मौजूद पोषक तत्व शरीर की इम्यूनिटी पावर को बढ़ाते हैं और इससे बीमारियों से लड़ने में मदद मिलती है।

डाइजेस्टिव हेल्थ के लिए आइसक्रीम

कई आइसक्रीम फ्लेवर वाली होती हैं, जैसे दही या प्रोबायोटिक आइसक्रीम। इनको खाना पेट के लिए फायदेमंद होता है और इससे डाइजेशन अच्छा होता है। 

वेट गेन करने में मददगार

जिन लोगों को वेट गेन करना है, उनके लिए आइसक्रीम हेल्दी और टेस्टी ऑप्शन हो सकता है। इसमें कैलोरी और हेल्दी फैट्स की भरपूर मात्रा होती है।

आइसक्रीम टेस्टी होने के साथ हेल्थ के लिए भी बहुत फायदेमंद हो सकती है, बस सही मात्रा और खाने का तरीका पता होना चाहिए। इस तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए naidunia.com पर क्लिक करें।

बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर शरीर में नजर आते हैं ये 4 लक्षण