हस्त रेखा शास्त्र में हथेली पर मौजूद रेखाओं का महत्व बताया गया है। आज बात कर रहे हैं कि उन लोगों का स्वभाव कैसा होता है, जिनकी हथेली पर छोटी हृदय रेखा होती है।
हथेली पर छोटी हृदय रेखा वाले लोग भावनाओं को खुलकर प्रकट नहीं कर पाते हैं। यही कारण है कि इन्हें दूसरे लोग सही से समझ नहीं पाते हैं।
भावनाओं को खुलकर प्रकट न कर पाने के कारण ऐसे लोगों को मन मुताबिक पार्टनर भी नहीं मिलता है। माना जाता है कि छोटी हृदय रेखा वालों का प्रेम विवाह कम ही होता है।
जिनकी हथेली पर हृदय रेखा कटी हुई होती है उनमें धैर्य की कमी नहीं होती है। ऐसे लोग ज्यादातर सभी कार्य धैर्य के साथ करते हैं।
हृदय रेखा के छोटे होने का अर्थ निकलता है कि ऐसे लोगों में संवेदनशीलता की कमी होती है। यही कारण है कि ऐसे व्यक्ति दूसरों के साथ भावनात्मक रूप से नहीं जुड़ पाते हैं।
छोटी हृदय रेखा वाले लोग जीवन में संतुलन बनाने की कोशिश करते हैं। साथ ही, ये मुश्किलों का सामना भी सोच-समझकर करते हैं।
हृदय रेखा के छोटे होने का मतलब होता है कि ऐसे लोग स्वतंत्रता को ज्यादा प्राथमिकता देते हैं। यही कारण है कि ये दूसरों के विचारों को खुद के ऊपर हावी नहीं होने देते हैं।
इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसके जरिए हमारी तरफ से किसी तरह का कोई दावा नहीं किया जा रहा है।