दीपक जलाना बेहद शुभ माना जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि घर की किचन में दीपक जलाना चाहिए की नहीं?
वास्तु शास्त्र के अनुसार, मंदिर और मुख्य द्वार के अलावा किचन में भी दीपक जलाया जा सकता है। लेकिन कुछ नियमों का ध्यान रखना चाहिए।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, किचन में दीपक उत्तर-पूर्व दिशा में जलानी चाहिए। दीपक के लिए यह दिशा शुभ माना जाती है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, किचन में दीपक अन्न की देवी मां अन्नपूर्णा की तस्वीर के सामने जलानी चाहिए। साथ ही, चूल्हे के दोनों तरह भी जला सकते हैं।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, किचन में दीपक जलाने से वास्तु दोष दूर होता है, जिससे किचन में किसी तरह की अनहोनी नहीं होती है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, किचन में दीपक जलाने से अन्न में भी बरकत होने लगती है, क्योंकि मां अन्नपूर्ण दीपक जलाने से खुश होती हैं।
लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है, जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।