फैटी लिवर में दही खाना चाहिए या नहीं?


By Arbaaj17, Apr 2025 12:27 PMnaidunia.com

फैटी लिवर के मरीजों को खानपान का सेवन काफी ध्यान से करना होता है। आइए जानते हैं कि फैटी लिवर में दही खाना चाहिए या नहीं?

दही का सेवन

गर्मी के दिनों में हर व्यक्ति दही का सेवन करता है, ताकि पेट ठंडा रहे। लेकिन कुछ समस्याओं में दही का सेवन नुकसानदायक भी होता है। जैसी कि- सर्दी और जुकाम।

फैटी लिवर में दही

अगर आपको फैटी लिवर यानी लिवर में फैट जम गया है, तो दही का सेवन कर सकते हैं। दही खाने से किसी तरह का नुकसान नहीं होगा।

दही में प्रोबायोटिक्स

दही का सेवन फैटी लिवर में फायदेमंद होता है, क्योंकि इसमें मौजूद प्रोबायोटिक्स लिवर के फैट को कंट्रोल करने में मदद करता है।

दही में हेल्दी बैक्टीरिया

दही के अंदर हेल्दी बैक्टीरिया भी मौजूद होते हैं, जो फैटी लिवर की समस्या में फायदेमंद साबित होता है, क्योंकि हेल्दी बैक्टीरिया से लिवर का नुकसान कम होता है।

दही में विटामिन-सी

फैटी लिवर में दही खाने का एक फायदा यह भी है कि इसमें विटामिन-सी पाया जाता है, जो मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देता है और फैट को कम करता है।

हेल्थ की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

गर्मियों में हड्डियों की मजबूती के लिए क्या खाएं?