हिंदू धर्म में दिन की शुरुआत पूजा से होती है और अंत भी ईश्वर की प्रार्थना के साथ किया जाता है। आइए जानते हैं कि शाम की पूजा के समय घंटी बजाना चाहिए-
ऐसी मान्यता है कि शाम के समय पूजा करते समय घंटी और शंख न बजाएं। ऐसा करने से देवताओं के आराम में खलल पड़ता है।
वैसे, तो पूजा करते समय घंटी बजाना शुभ माना जाता है और ऐसा करने से देवी-देवता प्रसन्न होते हैं।
माना जाता है कि पूजा करते समय घंटी बजाने से देवी-देवता अपने भक्तों की सारी मनोकामना सुनते हैं और उसे पूरी करते हैं।
कहा जाता है कि पूजा के समय घंटी बजाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और इससे वातावरण शुद्ध होता है।
पूजा के समय घंटी बजाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और इससे घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहती है।
लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।
शाम की पूजा के समय घंटी नहीं बजाना चाहिए। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM