श्रद्धा कपूर की ये 7 फिल्में हुईं बॉक्स ऑफिस पर ठप


By Arbaaj06, Aug 2024 04:47 PMnaidunia.com

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर इन दिनों फिल्म स्त्री 2 को लेकर सुर्खियों में हैं। क्या आप श्रद्धा कपूर की फ्लॉप फिल्मों के बारे में जानते है? अगर नहीं चलिए हम बताते है कि एक्ट्रेस की कौन सी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई है।

तीन पत्ती

श्रद्धा कपूर के करियल की पहली फिल्म तीन पत्ती थी, जो बॉक्स ऑफिस पर ठप हो गई थी। इस फिल्म ने केवल 6.77 करोड़ की कमाई की थी।

लव का दी एन्ड

साल 2011 में श्रद्धा कपूर की फिल्म लव का दी एन्ड रिलीज हुई थी, जिसको फैंस से प्यार नहीं मिला। इस कारण यह फिल्म भी फ्लॉप हुई।

रॉक ऑन 2

एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर की फिल्म रॉक ऑन 2 भी फ्लॉप की लिस्ट में शामिल है। यह फिल्म 2016 को रिलीज हुई थी। फिल्म ने टोटल 10.47 करोड़ का कारोबार किया था।

ओके जानू

साल 2017 की शुरुआत श्रद्धा कपूर ने फिल्म ओके जानू से किया, जो कि बॉक्स ऑफिस पर ठप हो गई। फिल्म ने 23 करोड़ के लगभग का बिजनेस किया था।

हसीना पारकर

साल 2017 में ही श्रद्धा कपूर की दूसरी फ्लॉप फिल्म बनी हसीना पारकर। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 8 करोड़ का कलेक्शन किया था।

बत्ती गुल मीटर चालू

श्रद्धा कपूर की फ्लॉप फिल्मों की लिस्ट में बत्ती गुल मीटर चालू भी शामिल है। फिल्म बत्ती गुल मीटर चालू ने 37 करोड़ की कमाई की थी।

स्ट्रीट डांसर 3d

एक्ट्रेस की लास्ट फ्लॉप फिल्म स्ट्रीट डांसर 3d है। स्ट्रीट डांसर 3d साल 2020 में रिलीज हुई थी। फिल्म 68.28 करोड़ का कारोबार किया था।

श्रद्धा कपू की ये 7 फिल्में करियर में फ्लॉप रही है। मनोरंजन से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

XXX से लेकर The Flash तक, OTT पर देखें 5 एक्शन पैक्ड फिल्म