श्रद्धा कपूर की फिल्म स्त्री 2 इन दिनों सिनेमाघरों में धमाल मचा रही हैं। स्त्री 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन काफी शानदार हो रहा हैं। फिल्म 200 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर फिल्मी करियर को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। इन दिनों एक्ट्रेस फिल्म स्त्री 2 को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं।
साल 2018 में फिल्म स्त्री रिलीज हुई थी, जो फैंस को काफी पसंद आई थी। अब साल 2024 में स्त्री 2 रिलीज हो चुकी है।
श्रद्धा कपूर की फिल्म स्त्री 2 ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। फिल्म ने 5 दिनों में ही 200 करोड़ से अधिक कमाई कर ली है।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो फिल्म स्त्री 2 ने पहले ही दिन बंपर कमाई की थी। फिल्म ने पहले दिन 60 करोड़ के लगभग कमाई की थी।
फिल्म की छप्पर फाड़ कमाई वीकेंड पर देखी जाती है। फिल्म स्त्री 2 ने शनिवार को 43.85 करोड़ और रविवार को 55.9 करोड़ की कमाई की है।
फिल्म केवल 5 दिनों में ही 200 करोड़ के क्लब में एंट्री हो चुकी है। फिल्म अब तक 228 करोड़ के करीब कारोबार कर चुकी है।