धार्मिक दृष्टि से गोचर का खास महत्व होता है। फिलहाल शनि की राशि कुंभ में शुक्र-चंद्र की युति बन गई है। इसका असर सभी राशियों पर देखने को मिलेगा।
ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि चंद्रमा को मन का कारक माना जाता है। कुंभ राशि में चंद्रमा का प्रवेश करना कुछ लोगों के लिए लाभदायक साबित होगा।
धन और मन के कारक ग्रहों का कुंभ में विराजमान होना 5 राशि वालों के लिए फायदेमंद साबित होगा। आइए इन राशि वालों के बारे में जान लेते हैं।
इस युति का लाभ मेष राशि वालों को मिलेगा। आज से आप किसी भी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। आपके जीवन में सुख-सुविधाएं भी बढ़ेगी।
शुक्र-चंद्र की युति के प्रभाव से मिथुन राशि वालों को धन लाभ हो सकता है। इतना ही नहीं, आपकी लव लाइफ में चल रही परेशानियां भी दूर हो जाएंगी।
इस राशि वालों को नई नौकरी का ऑफर मिल सकता है। धन कमाने के नए रास्ते और अवसर कन्या राशि वालों को मिलेंगे। वहीं, शादीशुदा जीवन के जातकों में खुशियां आएंगी।
इस राशि वालों को करियर में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। युति के प्रभाव से समाज में तुला राशि वालों का मान-सम्मान बढ़ेगा।
आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव आ सकता है। धनु राशि के जातकों की लव लाइफ की परेशानियां भी अब दूर हो जाएंगी।