Shukra Gochar: अगले 25 दिनों तक इन राशियों की चांदी, मालव्य राजयोग देगा लाभ


By Kushagra Valuskar2023-02-15, 11:12 ISTnaidunia.com

शुक्र ग्रह का प्रभाव

शुक्र ग्रह को धन, प्रेम और रोमांस का कारक माना गया है। शुक्र का राशि परिवर्तन सभी लोगों की आर्थिक स्थिति, सुख और प्रेम जीवन को प्रभावित करता है।

शुक्र राशि परिवर्तन

शुक्र का 15 फरवरी को गोचर होने जा रहा है। शुक्र मीन राशि में विराजमान होंगे। शुक्र के गोचर से मालव्य राजयोग का बनेगा।

वृषभ राशि

मालव्य राजयोग बहुत शुभ रहेगा। सिंगल जातकों को लव पार्टनर मिल सकता है। नई नौकरी का ऑफर आ सकता है। अचानक से पैसा मिल सकता है। संतान सुख मिलेगा।

मिथुन राशि

मालव्य राजयोग कार्यक्षेत्र में बदलाव करवाएगा। ट्रांसफर हो सकता है। अटका हुआ पैसा मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। विदेश यात्रा पर जाने के योग बनेंगे।

कन्या राशि

शुक्र का राशि परिवर्तन धन लाभ देगा। भाग्य की मदद से अधूरे सपने पूरे होंगे। विवाह के लिए रिश्ता आ सकता है।

धनु राशि

मालव्य राजयोग आर्थिक मजबूती देगा। घर या गाड़ी खरीद सकते हैं। भौतिक सुख बढ़ेगा। कोई पद मिल सकता है।

maha Shivratri 2023 : इन पांच चीजों के बासी होने पर भी कर सकते हैं ईश्वर को अर्पित