सभी ग्रह समय-समय पर राशि परिवर्तन करते हैं। शुक्र ग्रह मार्च के महीने में दो बार गोचर करेंगे। बता दें कि शुक्र को धन, प्रेम और सौंदर्य का कारक माना जाता है।
6 मार्च को शुक्र ग्रह कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। इसके बाद 31 मार्च को कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में ज्यादातर राशियां प्रभावित होंगी।
शुक्र ग्रह के राशि परिवर्तन का अच्छा प्रभाव कुछ राशियों के जीवन पर पड़ेगा। इस अवधि के दौरान कुछ राशि के जातकों के जीवन में खुशियों बढ़ेगी।
शुक्र के गोचर के दौरान कुछ राशि वालों को सावधानी के साथ ज्यादातर कार्य करने होंगे। आइए इन राशि वालों के बारे में थोड़ा विस्तार से बात कर लेते हैं।
इस राशि वालों को शुक्र के राशि परिवर्तन से संभलकर रहना होगा। गोचर के दौरान मेष राशि के जातकों को ज्यादा मेहतन और संघर्ष करना पड़ सकता है।
शुक्र ग्रह कन्या राशि वालों के लिए स्वास्थ्य का कारक होता है। गोचर के दौरान आपको स्वास्थ्य का खास ध्यान रखने की जरूरत होगी।
इस राशि वालों के लिए शुक्र धन का कारक माना जाता है। यही वजह है कि वृश्चिक राशि के जातकों को धन के मामले में सावधान रहना होगा।
मार्च के अंत में शुक्र ग्रह मकर राशि में प्रवेश करेंगे। इस वजह से आपको थोड़ा ज्यादा सावधान रहना होगा। साथ ही, अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा।
शुक्र ग्रह के गोचर से जुड़ी जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। उपरोक्त जानकारी के जरिए नईदुनिया की तरफ से कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
आज हमने जाना कि शुक्र ग्रह के गोचर के दौरान किन्हें सावधान रहना होगा। राशियों से जुड़ी ऐसी ही अन्य जानकारी के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ