Shukra Gochar: इन राशियों पर बरसेगी शुक्र की कृपा, सुख-समृद्धि में होगी वृद्धि
By Ekta Sharma2022-12-14, 19:05 ISTnaidunia.com
शुक्र गोचर
शुक्र 29 दिसंबर को मकर राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। ये गोचर 3 राशियों के लिए बेहद शुभ रहेगा। उनकी सफलता का समय शुरू होगा। काफी लाभ मिलेगा।
वृषभ राशि
शुक्र के घर बदलते ही वृषभ राशि के जातकों के जीवन में सफलता का दौर शुरू हो जाएगा। इस दौरान इन्हें अपने करियर में बड़ी सफलता मिलेगी। आय में धीरे-धीरे वृद्धि होगी।
कन्या राशि
गृह परिवर्तन के कारण कन्या राशि के जातकों के जीवन में खूब तरक्की मिलेगी। इस दौरान वैवाहिक जीवन में खुशियां आएंगी। आपकी संतान को अच्छे परिणाम मिलेंगे।
तुला राशि
तुला राशि पर शुक्र का शासन है। शुक्र राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। तुला राशि के जातकों के लिए यह समय अच्छा रहने वाला है। आय में वृद्धि होगी। धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं।
धनु राशि
आपके लिए कार और घर खरीदने का सुनहरा मौका है। आपकी आय में वृद्धि होगी। सरकारी नौकरी करने वालों की सैलरी में भी बढ़ोतरी की संभावना है। विदेश यात्रा पर जा सकते हैं।
Top Web Series 2022: ये है साल 2022 की टाॅप वेब सीरीज, देखिए लिस्ट