वैदिक ज्योतिष के अनुसार, 19 मई को शुक्र वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। इस गोचर से मालव्य योग का निर्माण होगा। इस राजयोग का असर सभी राशियों पर पड़ेगा।
ज्योतिष शास्त्र में पंच महापुरुष योग का वर्णन है। इन्हीं में से एक मालव्य योग है। इस योग का संबंध शुक्र ग्रह से है।
शुक्र जब लग्न से या चंद्र से केंद्र के भाव में स्थित हो या चंद्रमा के पहले, चौथे, सातवें और दसवें भाव में वृषभ, तुला एवं मीन राशि में उपस्थिति हो। तब मालव्य योग बनता है।
मालव्य योग से वृषभ राशि के जातकों के अच्छे दिन शुरू हो जाएंगे। व्यक्तित्व में निखार आएगा। प्रभावशाली लोगों से संपर्क बनेंगे।
मालव्य योग वैवाहिक जीवन के लिए अनुकूल रहेगा। पार्टनर के साथ तालमेल और स्नेह बढ़ेगा। यदि सिंगल है तो शादी का प्रस्ताव आ सकता है।
इस राशि वालों को मालव्य योग से फायदा होगा। कार्यों में भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। करियर में प्रगति और सफलता पाने के अवसर मिलेंगे।
मालव्य योग कुंभ राशि के लिए लाभकारी रहेगा। भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। नौकरीपेशा जातकों के वेतन में बढ़ोतरी हो सकती है। नया वाहन खरीद सकते हैं।