कुंडली में शुक्र ग्रह कमजोर होने से जीवन पर काफी प्रभाव पड़ता है, इसलिए शुक्र ग्रह को मजबूत करने की सलाह दी जाती है।
शुक्र ग्रह को मजबूत करने के लिए आप इन कुछ छोटे-छोटे उपायों को कर सकते हैं। ये उपाय कुंडली में शुक्र की स्थिति को मजबूत कर सकते है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जिसकी कुंडली में शुक्र की स्थिति कमजोर होती है उन्हें हर शुक्रवार के दिन सफेद कपड़ों को धारण करना चाहिए।
शुक्र ग्रह को मजबूत करने के लिए आप चींटियों को भी आटा खिला सकते है। इनको आटा खिलाने से पुण्य भी मिलेगा और शुक्र मजबूत भी होगा।
शुक्र को मजबूत करने के लिए इस मंत्र का जाप करें। ऊं शुं शुक्राय नम: या ऊं द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः आदि मंत्र का जाप करें।
अगर आप स्नान करने वाले पानी में इलायची को मिलाकर नहाते है, तो भी कुंडली में शुक्र की स्थिति मजबूत हो सकती है।
कुंडली में अगर शुक्र कमजोर हो गया है, तो हर शुक्रवार के दिन व्रत रखें। व्रत रखने से भी शुक्र मजबूत होता है।
शुक्र को मजबूत करने के लिए सफेद चीजों का दान भी कर सकते हैं। जैसे- सफेद वस्त्र, चीनी, चावल और दूध।