शुक्र-शनि चमकाएंगे इन राशियों का भाग्य, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की


By Kushagra Valuskar21, Feb 2024 09:57 PMnaidunia.com

शुक्र गोचर

7 मार्च 2024 को शुक्र कुंभ राशि में प्रवेश करेगा। जहां शनि पहले से मौजूद है। ऐसे में शुक्र और शनि का मिलन होगा।

शनि-शुक्र युति

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि और शुक्र के युति का कई राशियों पर शुभ प्रभाव पड़ेगा।

वृषभ राशि

आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। व्यापारियों के लिए लाभ की संभावना बढ़ेगी। दांपत्य जीवन में सुख और सौहार्द्र बढ़ेगा। विवाह की संभावना बन सकती है।

कर्क राशि

वित्तीय स्थिरता आएगी। लोन चुकाने में सक्षम रहेंगे। तनाव दूर होगा। व्यक्तित्व में सकारात्मक परिवर्तन आएगा।

तुला राशि

संपत्ति खरीदने के अवसर बनेंगे। कार्यस्थल पर नए अवसर मिलेंगे। व्यापार में विस्तार हो सकता है। प्रेमियों के बीच रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी।

मकर राशि

आय के नए स्त्रोत बन सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सफलता और उन्नति की संभावना है। स्वास्थ्य में सुधार होगा।

राहु की बदली चाल, 3 राशियों को 10 दिन में बनाएगा अरबपति