टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी एक्टिंग के अलावा अपने फैशन स्टाइल के लिए भी जानी जाती हैं। श्वेता की लुक से लड़कियां इंस्पिरेशन भी लेती हैं।
सर्दियों के दिनों में बला की खूबसूरत दिखने के लिए आपको श्वेता के स्टाइल को कॉपी करना होगा। आइए आज उनकी कुछ स्टाइलिश लुक को देख लेते हैं।
रेड कलर की आउटफिट में श्वेता की खूबसूरती को चार चांद लग जाते हैं। रेड स्वेटर और ब्लैक पेंट में उनका पूरा लुक कमाल लग रहा है।
सर्दियों के दिनों में ग्लैमरस दिखने के लिए आप डेनिम जैकेट कैरी कर सकती हैं। श्वेता की तरह जैकेट के साथ आप शॉर्ट स्कर्ट या जीन्स भी पहन सकती हैं।
आइडिया क्रिसमस पर रेड लुक कैरी करने के लिए श्वेता तिवारी से इंस्पिरेशन लें। इसके लिए आप एक्ट्रेस की तरह सफेद और रेड स्वेटर कैरी कर सकती हैं।
ठंड से बचने के लिए आमतौर पर सभी पफर जैकेट पहनते हैं। खैर, खूबसूरत दिखने के लिए जीन्स के साथ इस तरह की जैकेट कैरी करना भी बेस्ट ऑप्शन है।
लुक सर्दियों के दिनों में ब्लैक लुक कैरी करने के लिए आप जैकेट के साथ काले रंग की पेंट पहनें। इस लुक में आप कैसी लगेंगी इसका अंदाजा श्वेता को देखकर लगा सकती हैं।
इन दिनों लॉन्ग कोट पहनने का भी ट्रेंड चल रहा है। विंटर लुक को स्पेशल बनाने के लिए श्वेता के कोट से आइडिया लिया जा सकता है।