कपूर सूंघने से बीमार हो सकते हैं ये लोग


By Sahil30, Apr 2024 02:00 PMnaidunia.com

ये लोग कपूर न सूंघे

कपूर सूंघने के कुछ फायदे एक्सपर्ट्स बताते हैं। हालांकि, कुछ लोगों के लिए कपूर सूंघना सही नहीं होता है। आइए इसके बारे में जान लेते हैं।

सेहत पर बुरा असर

स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करने वालों को कपूर नहीं सूंघना चाहिए। वरना आपकी हेल्थ पर इसका नकारात्मक असर पड़ सकता है।

सिर में दर्द रहने वाले

जिन लोगों के सिर में हमेशा दर्द रहता है उन्हें कपूर नहीं सूंघना चाहिए। यदि ऐसे लोग कपूर ज्यादा मात्रा में सूंघते हैं तो उनकी परेशानी और ज्यादा बढ़ सकती है।

माइग्रेन की समस्या से ग्रस्त लोग

कपूर को सूंघने की मनाही माइग्रेन के मरीजों के लिए भी होती है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि माइग्रेन से ग्रस्त लोगों की परेशानी कपूर बढ़ा सकता है।

चक्कर आने की समस्या

कुछ लोगों को चक्कर आने की परेशानी होती है। इस समस्या का सामना करने वालों को भी कपूर सूंघने से बचना चाहिए।

नाक में जलन होना

यदि आपके नाक में जलन होती है तो भी कपूर न सूंघने की कोशिश करें। वरना आपकी यह परेशानी और ज्यादा बढ़ सकती है।

मिर्गी की समस्या

कपूर को ज्यादा सूंघने से मिर्गी की समस्या भी ट्रिगर हो सकती है। यदि आपको यह समस्या है तो कपूर सूंघने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

डिस्क्लेमर

यहां दी गई जानकारी एक्सपर्ट्स की राय पर आधारित है। इसके जरिए हमारी तरफ से किसी तरह का कोई भी दावा नहीं किया जा रहा है।

यहां हमने जाना कि कपूर किन लोगों को नहीं सूंघना चाहिए। ऐसी ही अन्य हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

चाय के साथ भूलकर भी न खाएं ये 3 चीजें