Vastu Tips: घर के सामने पेड़ होने से होते हैं ये 5 बड़े नुकसान


By Sahil13, Apr 2024 02:42 PMnaidunia.com

वास्तु शास्त्र

घर की सभी चीजों को लेकर वास्तु शास्त्र में कुछ नियम बताए गए हैं। इनमें से ही एक नियम है कि घर के सामने पेड़ नहीं होना चाहिए।

घर के सामने पेड़

कुछ लोगों के घर के ठीक सामने पेड़ होता है। वास्तु शास्त्र में इससे जुड़ी कई स्थितियां बताई गई है कि कैसी स्थिति में घर के सामने वृक्ष नहीं होना चाहिए।

पेड़ की छाया घर पर पड़ना

यदि आपके घर पर पेड़ की छाया सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 3 बजे तक पड़ती है तो यह नुकसानदायक आपके लिए साबित हो सकता है।

मृत्यु का खतरा बढ़ाते हैं ये वृक्ष

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की आग्नेय दिशा में पीपल, वट और गूलर का वृक्ष नहीं होना चाहिए। दरअसल, इससे पीड़ा और मृत्यु का खतरा बढ़ता है।

नकारात्मक वृक्ष बढ़ाते हैं रोग

घर के बाहर यदि नकारात्मक वृक्ष है तो आपके घर से कभी भी रोग बाहर नहीं जाएंगे। इससे बचने का तरीका है कि इन पेड़ों को मेन गेट के पास न लगाएं। 

मुख्य द्वार के सामने न हो पेड़

घर के मेन गेट के सामने कभी भी कोई वृक्ष नहीं होना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के सामने पेड़ होने से सभी तरह की उन्नति अटक जाती है।

कार्यों में आएगी बाधा

मुख्य द्वार या घर के एकदम सामने वृक्ष लगाने से ज्यादातर कार्यों में बाधा उत्पन्न होती है। इस वजह से वास्तु शास्त्र में घर के सामने पेड़ लगाने की मनाही है।

डिस्क्लेमर

यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यता पर आधारित है। हमारी तरफ से उपरोक्त सूचना की बिल्कुल भी पुष्टि नहीं की जा रही है।

वृक्ष को लेकर वास्तु शास्त्र के नियमों को लेकर यहां हमने बात की। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

अप्रैल के अंत तक 3 राशियों पर बरसेगा झमाझम पैसा, 5 दशक बाद बुध के साथ दो ग्रह