वास्तु शास्त्र में टूटी हुई कंघी का इस्तेमाल न करने की सलाह दी गई है। माना जाता है कि इस तरह की कंघी का बुरा असर जीवन पर पड़ता है।
जिस घर में टूटी कंघी का इस्तेमाल किया जाता है, वहां के लोगों को पैसों में बरकत नहीं होती है। वास्तु शास्त्र की मानें तो ऐसा करने वाले लोग धन संचय भी नहीं कर पाते हैं।
टूटी कंघी का इस्तेमाल करने से आर्थिक स्थिति भी कमजोर होती है। इससे बचने के लिए उपयोग योग्य कंघी का ही प्रयोग करें।
टूटी कंघी यदि आप के घर में कोई कंघी टूट जाती है तो उसे समय रहते ही घर से बाहर निकाल दें। वरना इसका दुष्प्रभाव आपके जीवन पर पड़ सकता है।
टूटी कंघी का नकारात्मक प्रभाव व्यक्ति के करियर पर भी पड़ता है। माना जाता है कि इससे तरक्की के मार्ग में भी बाधा पैदा होने लगती है।
टूटी हुई कंघी का इस्तेमाल करने से नकारात्मकता बढ़ती है। नेगेटिव एनर्जी का बुरा असर व्यक्ति के जीवन पर देखने को मिल सकता है।
बालों की सेहत के लिहाज से बात करें तो टूटी हुई कंघी का इस्तेमाल करने से स्कैल्प पर खुजली या सूजन हो सकती है।
इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसके जरिए हमारी तरफ से कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
यहां हमने जाना कि टूटी हुई कंघी का इस्तेमाल करने से क्या होता है। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ