कुछ लोग बेड की चादर को कई सप्ताह तक साफ नहीं करते हैं। घर के बड़े बुजुर्ग भी सोने वाले पलंग की चादर को साफ रखने की सलाह देते हैं।
बेड के लिए वास्तु शास्त्र में कई नियम बताए गए हैं। इनमें से एक बिस्तर की चादर से जुड़ा भी है। नियमों की मानें तो बेड और आसपास की चीजों को साफ रखना जरूरी होता है।
रात को सोने से पहले देख लेना चाहिए कि चादर पर किसी तरह की गंदगी तो नहीं है। अगर चादर गंदी हो गई है तो उसकी जगह साफ चादर का इस्तेमाल करें।
वास्तु शास्त्र की मानें तो बेड की चादर साफ न होने का बुरा असर पति-पत्नी के रिश्ते पर पड़ता है। बेड से जुड़े नियमों का पालन न करने पर कपल के बीच झगड़ा भी हो सकता है।
साफ चादर का इस्तेमाल न करने से घर में नकारात्मकता बढ़ती है। नेगेटिविटी के प्रभाव व्यक्ति के जीवन पर भी देखने को मिलता है।
बेड पर एक ही चादर को लंबे समय तक बिछाकर रखना स्वास्थ्य के लिहाज से भी सही नहीं है। इस एक गलती के कारण स्किन से जुड़ी बीमारियां हो सकती हैं।
वास्तु शास्त्र की मानें तो चादर के लिए पिंक, हल्का पीला, नारंगी या क्रीम रंग शुभ होता है। ऐसी चादर पूरे कमरे का माहौल सकारात्मक बना देती है।
इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। हमारी तरफ से उपरोक्त सूचना की पुष्टि करना संभव नहीं है।
यहां हमने जाना कि बिस्तर की चादर को साफ न रखने से क्या होता है। इस तरह की अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ