गंदा चश्मा लगाने से खराब हो सकती हैं आंखें? जानें


By Sahil15, Apr 2024 08:00 AMnaidunia.com

गंदा चश्मा न लगाएं

नजर का चश्मा लगाने वालों को गंदा यानी धुल लगा हुआ चश्मा नहीं लगाना चाहिए। यदि आप साफ चश्मा नहीं लगाते हैं तो आंखों पर इसका बुरा असर पड़ता है।

चश्मे के लेंस को साफ रखें

एक्सपर्ट्स का कहना है कि चश्मे के लेंस को हमेशा साफ रखना चाहिए। सवाल खड़ा होता है कि यदि हम चश्मा साफ करके नहीं पहनते हैं तो क्या हो जाएगा।

इंफेक्शन का खतरा

दरअसल, चश्मा साफ न करके पहनने से आंखों में कई तरह के इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। चलिए इसके बारे में थोड़ा बेहतर ढंग से जान लेते हैं।

कंजक्टिवाइटिस

गंदा चश्मा पहनने से कंजिक्टिवाइटिस के लक्षण आ सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये इंफेक्शन बैक्टीरिया की वजह से आंखों में होता है। 

ब्लेफराइटिस

यह भी आंखों से जुड़ी एक बीमारी होती है, जिसमें पलकों में सूजन आ जाती है। इसमें सूजन के अलावा आंखों में दर्द भी होता है।

कॉर्नियल अल्सर

बिना साफ किया चश्मा पहनने की वजह से कॉर्नियल अल्सर का खतरा भी आपको परेशान कर सकता है। बता दें कि कॉर्नियल अल्सर आंखों में दर्द से होता है।

चश्मा कैसे साफ करें?

हर बार चश्मा लगाने से पहले उसे साफ जरूर करें। इसके लिए आप एंटी-बैक्टीरियल स्प्रे का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इसके अलावा चश्मे को माइक्रोफाइबर कपड़े से भी साफ कर सकते हैं।

इन बातों का रखें ध्यान

चश्मे को पहनते समय ध्यान रखें कि आप इसके लेंस पर उंगली लगाकर न पकड़ें। इसके अलावा, चश्मे को उतारने के बाद उसके बॉक्स में ही रखना चाहिए।

चश्मे को साफ रखने के महत्व को लेकर यहां हमने बात की। ऐसी ही अन्य हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

इस विटामिन की कमी से होते है मुंह में छाले