खजूर वैसे तो पोषक तत्वों से भरपूर होता हैं। लेकिन क्या आपको पता हैं गर्मी में खजूर का अधिक सेवन नुकसानदेह भी हो सकता हैं। आइए जानते हैं।
खजूर की तासीर गर्म होती हैं और यह गर्मी में शरीर को नुकसान पहुंचा सकता हैं। खजूर में कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, पोटेशियम, जिंक, मैंगनीज, विटामिन बी और विटामिन होता हैं
गर्मी में अगर आप खजूर का सेवन करना चाहते हैं तो इसे मौसमी के जूस के साथ मिलाकर पीएं। इससे इसकी तासीर भी सामान्य होती हैं।
खजूर के अधिक सेवन से बॉडी में कैलोरी की मात्रा बढ़ जाती हैं, वजन बढ़ाने के साथ साथ इसके अधिक सेवन से पेट दर्द की समस्या भी आती हैं।
खजूर का सेवन सीमित मात्रा में किया जाए तो ठीक हैं लेकिन अगर आप इसका जरूरत से ज्यादा उपयोग करते हैं तो आप डायबिटीज का शिकार भी हो सकते हैं।
खजूर के अधिक सेवन से दांतों में सड़न पैदा होने का खतरा भी रहता हैं। गर्मी के मौसम में शरीर के लिए खजूर पचाना मुश्किल होता हैं।बच्चों के लिए तो यह खासतौर पर नुकसानदेह हैं।
आपको अगर डाइजेशन की समस्या हैं तो खजूर खाने से भी आपको बचना चाहिए। खजूर में उच्च कोटि का फाइबर होता हैं।
गर्मी में कोशिश करें कि रोजाना आप ज्यादा से ज्यादा 2-3 खजूर ही खाएं। यह एक पौष्टिक आहार हैं।