गर्म पानी का सेवन सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इससे वजन कम करने से लेकर कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद मिलती है। लेकिन क्या आप जानते हैं, कुछ लोगों के लिए इसका सेवन हानिकारक हो सकता है।
आज हम इस लेख में आपको बताएंगे कि किन लोगों को खाली पेट गुनगुना पानी पीने से परहेज करना चाहिए। ऐसा न करने से उन्हें स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
अगर आपका ब्लड प्रेशर लो रहता है, तो खाली पेट गर्म पानी पीने से ब्लड सर्कुलेशन तेज हो सकता है, जिससे आपको चक्कर और कमजोरी महसूस हो सकती है।
ज्यादा गर्म पानी पीने से ब्लड वेसल्स फैल सकती हैं, जिससे ब्लड प्रेशर में अचानक गिरावट आ सकती है। यह हृदय रोगियों के लिए खतरनाक हो सकता है।
अगर आपको खट्टी डकार और एसिडिटी हो रही है तो गर्म पानी पीने से परहेज करना चाहिए। ऐसा न करने से यह समस्या बढ़ सकती है।
गर्म पानी पेट की एसिडिटी को और बढ़ा सकता है, जिससे पेट में जलन और दर्द हो सकता है। खासकर अल्सर के मरीजों को इसे पीने से परहेज करना चाहिए।
अगर आपको किड़नी से जुड़ी परेशानिया हैं, तो गर्म पानी पीने से परहेज करना चाहिए। इससे किडनी से जुड़ी परेशानियों का खतरा बढ़ सकता है।
अगर आपको भी ये परेशानियां हैं तो गर्म पानी नहीं पीना चाहिए। इसी तरह की स्वास्थ्य से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com