बर्गर खाने के शौकीन हम में से लगभग हर कोई होता है। फास्ट फूड खाने में जीतने टेस्टी होते है, उतने ही सेहत के लिए नुकसानदायक भी होता है।
बर्गर में इस्तेमाल होने वाली चीजें जैसे प्रोसेस्ड चीज, रिफाइंड बन्स, डीप फ्राई पेटी और मेयोनीज सेहत को धीरे-धीरे नुकसान पहुंचाती है। चलिए जानते है इसके नुकसान क्या है।
बर्गर में कैलोरी, फैट और कार्बोहाइड्रेट की भरपूर मात्रा पाई जाती है। बार-बार इसके सेवन से शरीर में फैट जमा होने लगता है, जिससे वजन तेजी से कम होता है।
बर्गर में मौजूद ट्रांस फैट और सैचुरेटेड फैट्स कोलेस्ट्रॉल बढ़ा सकते हैं। इससे दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है।
बर्गर में फाइबर की मात्रा नहीं होती, जिससे पेट साफ नहीं रहता और कब्ज की समस्या हो सकती है।
बर्गर के लिए इस्तेमाल होने वाले सफेद बन्स और मीठे सॉस में हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है। इससे ब्लड शुगर अचानक बढ़ सकता है, जो डायबिटीज के खतरे को बढ़ाता है।
बार-बार जंक फूड खाने से पिंपल्स, मुंहासे और स्किन ऑयली होने लगती है। इससे स्किन पर उम्र से पहले झुर्रियां आ सकती हैं।
बर्गर खाने के हैं शौकीन? जान लें इससे होने वाले नुकसान। इसी तरह की स्वास्थ्य से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com