पपीता खाना पेट के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है, लेकिन कुछ लोगों के लिए इसका सेवन खतरनाक साबित हो सकता हैं।
पपीते में फाइबर, प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन, मैग्नीशियम, जिंक और बीटा कैरोटीन के गुण पाए जाते है, जो शरीर के लिए लाभकारी होते है।
गर्भवती महिलाओं के लिए पपीते का सेवन नुकसानदायक होता है। प्रेग्नेंसी के दौरान पपीता खाना बच्चे को नुकसान पहुंचा सकता है।
अगर आप एक ब्लड प्रेशर के मरीज है, तो पपीते का कम से कम सेवन करें। रोजाना इसके सेवन से ब्लड प्रेशर कम हो सकता है।
रोजाना पपीता खाना शरीर में एलर्जी की समस्या पैदा कर सकती है। पपीते के अधिक सेवन से सिर दर्द, खुजली और सूजन की परेशानी हो सकती हैं।
लोग अक्सर पपीता का सेवन पाचन दुरुस्त करने के लिए सुबह में करते है, लेकिन इसका रोजाना सेवन डायरिया का मरीज बना सकता है।
अगर आप अस्थमा की समस्या से ग्रसित है, तो पीपते के सेवन से परहेज करें। पीपता में पाया जाने वाला बीटा कैरोटीन हानिकारक होता है।
पथरी के मरीजों को भी पपीते का सेवन से परहेज करना चाहिए। पपीता पथरी के मरीजों की समस्या को ओर बढ़ा सकता है।