भारतीय खानपान में लहसुन का काफी उपयोग किया जाता हैं। रोजाना कच्चा लहसुन खाने के कुछ गंभीर नुकसान भी हो सकते हैं। आइए जानते हैं लहसुन के अधिक सेवन से होने वाले नुकसान के बारे में।
सर्दियों में लहसुन को सुपरफूड माना जाता हैं। इसे खाने से आपकी बॉडी चुस्त और दुरुस्त रहती है। इसका नियमित रूप से अधिक सेवन आपकी सेहत को फायदे के बजाय नुकसान भी पहुंचा जा सकते है।
लहसुन के सेवन से मुंह से बदबू आने की समस्या भी होती है। लहसुन खाने में कड़वा होता है। साथ ही, इसकी एक अलग-सी महक होती है।
लहसुन का हद से ज्यादा सेवन आपको फायदे के बजाय बीपी को लो भी कर सकता हैं। बीपी का इलाज करा रहे लोगों को लहसुन का कम से कम सेवन करना चाहिए।
अधिक लहसुन के सेवन से भी सीने में जलन होती है। लहसुन में मौजूद तत्व पाचन तंत्र के काम में बाधा पैदा करते हैं, जिससे सीने में जलन होती है।
जिन लोगों का खून पतला होता है, उन्हें लहसुन के सेवन से बचना चाहिए। कच्चे लहसुन के उपयोग से खून के थक्के नहीं बनते हैं।
लहसुन का अधिक मात्रा में सेवन करने से आंखों की रोशनी पर भी गलत प्रभाव पड़ सकता है। लहसुन में मिलने वाले तत्व आपकी आंखों की रोशनी पर फर्क डाल सकते हैं।
लहसुन का हद से ज्यादा सेवन करने से गैस और एसिडिटी हो जाती है। स्टोरी में लिखी बातें सिर्फ जानकारी के लिए है। डॉक्टर से परामर्श करके ही अपनी डाइट को बदलें।