अधिक करी पत्ता खाने के नुकसान


By Arbaaj12, Oct 2024 11:58 AMnaidunia.com

करी पत्ता गुणों से भरपूर होता है, जो सेहत के लिए लाभकारी माना जाता है। लेकिन, अधिक करी पत्ता खाने से कई समस्याओं बढ़ सकती हैं।

करी पत्ता पोषक तत्व

करी पत्ते में कई पोषक तत्व होते हैं। इसमें सोडियम, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, विटामिन ए, बी, सी, और ई पाया जाता है।

हो सकते हैं नुकसान

करी पत्ते का इस्तेमाल सब्जी में स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है। वहीं, कई लोग इसको चबाते भी है। लेकिन, अधिक मात्रा में इसका सेवन शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है।

कमजोर होती है इम्यूनिटी

अधिक मात्रा में करी पत्ते खाने से परहेज करना चाहिए। ज्यादा करी पत्ता खाने से इम्यूनिटी कमजोर होने लगती है। इसलिए, सीमित मात्रा में खाएं।

ब्लड प्रेशर की दवा

अगर आप ब्लड प्रेशर के मरीज है और दवा का सेवन करते है, तो करी पत्ते खाने का सेवन अधिक नहीं करना चाहिए। अधिक करी पत्ता खाने से लो ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है।

अपच की समस्या

अधिक मात्रा में करी पत्ते खाने से परहेज करना चाहिए। दरअसल, इसे खाने से अपच की समस्या हो सकती है। इसके साथ ही, पेट से जुड़ी समस्या भी बढ़ सकती है।

सूजन की समस्या

ज्यादा मात्रा में करी पत्ता खाने से शरीर में सूजन आ सकती है, क्योंकि इसमें सोडियम की मात्रा काफी होती है, जो सूजन बढ़ा सकती है।

हेल्थ की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

खाली पेट गर्म पानी किसे नहीं पीना चाहिए?