लहसुन एक ऐसी चीज है जो हमारे शरीर में कई बिमारियों से लड़ता है। वहीं, कुछ लोगों को इसका सेवन खाली पेट करने से बचना चाहिए।
आपको अगर स्किन से संबंधित समस्या जैसे खुजली, दाद, फोड़े-फुंसी या दाने हो जाते हैं और यह स्किन को कई तरह के नुकसान पहुंचाते हैं।
इन सभी स्किन से जुड़ी समस्या वाले लोगों को लहसुन खाने से परहेज करने की आवश्यकता है, क्योंकि ये ऐसे लोगों के लिए सही नहीं माना जाता है।
अगर आप हमेशा डायरिया या दस्त से परेशान रहते हैं, तो भी खली पेट में लहसुन का सेवन से बचें। यह आपकी इस समस्या को बढ़ा सकता है।
अगर लिवर से जुड़ी हुई कोई बीमारी है, तो आपको लहसुन का सेवन सुबह खाली पेट में करने से बचने की जरूरत है।
लहसुन में एलिसिन नामक कम्पाउंड पाया जाता है, जो आपके लिवर में विषाक्त पदार्थों को बढ़ा सकता है। इसलिए इसका सेवन खाली पेट ना करें।
अगर आप प्रेग्नेंट हैं तो खाली पेट में भूलकर भी लहसुन का सेवन ना करें। ऐसा करना आपके सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है।
लहसुन की जो तासीर होती है वो बेहद गर्म होती है। ऐसे में अगर लहसुन का इस्तेमाल करेंगे, तो इससे आपके बॉडी में गर्मी बढ़ सकती है।