हिंदी शब्दकोश के अनुसार, अतिथि का मतलब होता है जो तिथि बताए बिना घर आएं। मेहमान के घर आने के कई कारण हो सकते हैं।
आचार्य चाणक्य का कहना है कि व्यक्ति को कभी भी बेवजह किसी के घर नहीं जाना चाहिए। ऐसा करने वाले व्यक्ति को कई नुकसान होते हैं।
दूसरों के घर बिना किसी कारण के जाने से अपमान हो सकता है। किसी के भी घर पर बिना बुलाए या किसी कारण के नहीं जाना चाहिए।
जब आप बिना बुलाए किसी के घर पर जाते हैं तो आपको खुशी नहीं मिलेगी। दरअसल, आपके आगमन से सामने वाला खुश नहीं होगा और आपको भी अच्छा महसूस नहीं होगा।
आचार्य चाणक्य का कहना है कि बगैर किसी वजह के दूसरों के घर में जाने से आपके जीवन में अचानक कई तरह की परेशानियां दस्तक देंगी।
किसी के घर पर बिना बुलाए के जाने से व्यक्ति की छवि खराब होती है। समाज में भी ऐसे लोगों का कोई सम्मान नहीं करता है।
चाणक्य नीति के अनुसार, व्यक्ति को किसी के भी घर बुलाने या किसी काम के चलते ही जाना चाहिए। खासकर बिना कारण के किसी के घर पर जाने से बचना सही होता है।
यहां दी गई जानकारी सामान्य और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। इसके जरिए हमारी तरफ से किसी तरह का कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
आचार्य चाणक्य के अनुसार, किसी के घर पर बगैर कारण के नहीं जाना चाहिए। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ