गर्मियों के मौसमें मे आम और दूध का मिल्क शेक पीना सभी को काफी पसंद होता है। यह टेस्ट में बहुत अच्छा होता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसे पीने से शरीर को नुकसान भी हो सकते हैं? आइए जानें मैंगो मिल्क शेक पीने से क्या नुकसान हो सकते हैं।
आम और दूध का मिक्सचर भारी होता है, इसलिए इसे ज्यादा पीने से पेट में गैस, अपच और एसिडिटी की दिक्कत हो सकती है।
कई लोगों को मैंगो मिल्क शेक पीने से स्किन में एलर्जी, दाने और खुजली की दिक्कत हो सकती है, क्योंकि इसे डाइजेस्ट करना थोड़ा मुश्किल होता है।
मैंगो की मिठास और दूध की कैलोरीज के कारण मैंगो मिल्क शेक पीने से कई लोगों का वेट बढ़ सकता है। खासकर तब जब इसको रोज पिया जाए।
आम और दूध दोनों में चीनी होती है। मिल्क शेक बनाकर पीने से शरीर का शुगर लेवल बढ़ सकता है, जो डायबिटीज के पेशेंट्स के लिए नुकसानदायक होता है।
दूध की तासीर ठंडी होती है और आम की गर्म, जिसके कारण इसका मिक्सचर पीने से खांसी और बलगम की दिक्कत हो सकती है।
ज्यादा डाइजेशन की प्रॉब्लम होने से चेहरे पर एक्ने और पिंपल्स की दिक्कत हो सकती है। जिससे स्किन का ग्लो कम होता है और चेहरा मुरझाया हुआ सा लग सकता है।
आप मैंगो मिल्क शेक पीना पसंद करते हैं, तो इसे सीमित मात्रा में पिएं और हफ्ते में 1 या 2 बार ही पिएं। इस तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए naidunia.com पर क्लिक करें।