चेहरे की खूबसूरती को कम करने का काम पिंपल्स करते हैं। कुछ लड़कियां पिंपल को फोड़ने की गलती कर देती हैं, लेकिन ऐसा करना सही नहीं होता है।
यदि आप जानकारी के अभाव में पिंपल्स फोड़ देते हैं तो सावधान हो जाएं। ऐसा करने का बुरा असर स्किन पर देखने को मिल सकता है।
पिंपल फोड़ने से नाखूनों में जमा गंदगी स्किन पर लग जाती है। इस वजह से चेहरे पर इंफेक्शन फैलने का खतरा बना रहता है।
पिंपल्स फोड़ने से चेहरे पर दाग भी नजर आने लगते हैं। इन दागों की वजह से चेहरे की खूबसूरती और ज्यादा कम हो जाती है।
सभी पिंपल फोड़कर इससे छुटकारा पाना चाहते हैं, लेकिन यह इतना भी आसान नहीं होता है। पिंपल फोड़ने से काफी दर्द होता है।
कुछ लोगों को लगता है कि पिंपल फोड़ने से इस समस्या से छुटकारा मिल सकता है। हालांकि, पिंपल को फोड़ने के बाद उसे सही होने में ज्यादा समय लगता है।
आमतौर पर लोग सोचते हैं कि पिंपल फोड़ने से जल्दी सही हो जाएगा। खैर, पिंपल फोड़ने से आसपास की जगह पर भी बैक्टीरिया फैल जाता है, जिससे चेहरे पर और ज्यादा पिंपल होने लगते हैं।
इस लेख में दी गई जानकारी केवल सूचना के लिए है। इस पर अमल करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें, क्योंकि सभी की हेल्थ कंडीशन अलग होती है।
पिंपल्स फोड़ने के नुकसान को लेकर यहां हमने बात की। ऐसी ही अन्य लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ