वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में मकड़ी का जाल अशुभ माना जाता है। मकड़ी के जाल को घर से तुरंत हटा देना चाहिए।
अगर आप घर से मकड़ी के जाल को नहीं हटाते है, तो आपके बड़े नुकसानों को झेलना पड़ सकता हैं। आइए जानते है किन परेशानियों से जूझना पड़ सकता है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर आपके घर में मकड़ी का जाल लगा है, तो परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों के बीच दूरियां बन सकती है।
घर में लगे मकड़ी का जाल हटा देना चाहिए, वरना आने वाले दिनों में आपको आर्थिक तंगी से गुजरना पड़ सकता है।
घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ने का मुख्य कारण मकड़ी का जाल भी हो सकता है, इसलिए घर से मकड़ी का जाल हटा देना चाहिए।
घर में मकड़ी का जाल होने से घर के मुखिया को करियर में रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है यानी करियर में उन्नति नहीं होती है।
मान्यताओं के अनुसार अगर घर में मकड़ी का जाल लगा होता है, तो धार्मिक कार्यों का कोई पुण्य नहीं मिलता है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार जिस घर में मकड़ी का जाल होता है उस व्यक्ति के भगवान क्रोधित रहते है, क्योंकि देवी-देवताओं को स्वच्छता पसंद है।