तेज धूप में स्विमिंग करने के नुकसान


By Lakshita Negi24, Apr 2025 04:58 PMnaidunia.com

गर्मी में स्विमिंग करना बहुत रिलैक्सिंग लगता है, लेकिन क्या आप जानते हैं, कि स्विमिंग करना जितना मजेदार है, उतना ही खतरनाक होता है। तेज धूप में स्विमिंग करना हेल्थ और स्किन दोनो के लिए नुकसानदायक हो सकता है। आइए जानें तेज धूप में स्विमिंग करने के नुकसान क्या हैं।

सनबर्न का खतरा

धूप में स्विमिंग करने से स्किन पर लगातार UV रेज पड़ती है, जिससे स्किन जलने लगती है और सनबर्न भी हो सकता है। 

टैनिंग से स्किन डैमेज

तेज धूप में स्विमिंग करने से स्किन पर बहुत टैनिंग हो जाती है, जिससे स्किन का रंग काला पड़ सकता है और स्किन की नेचुरल शाइन कम हो जाती है ।

डिहाइड्रेशन का खतरा

गर्मियों में तेज धूप में स्विमिंग करने से शरीर में पानी कम होने लगता है, जिससे डिहाइड्रेशन की दिक्कत हो सकती है।

आंखों में जलन और रेडनेस

धूप और क्लोरीन वाले पानी के कॉम्बिनेशन से आंखों में जलन, सूजन और रेडनेस हो सकती है। खासकर बिना चश्मे के स्विमिंग करने पर यह दिक्कत बढ़ सकती है।

बालों को नुकसान

सूरज की किरणों और पूल का क्लोरीन वाला पानी बालों को ड्राई, बेजान और कमजोर बना सकते हैं।

हीट स्ट्रोक का खतरा

अगर धूप बहुत तेज हो और स्विमिंग लंबे टाइम तक की जाए, तो इससे शरीर का टेंपरेचर तेजी से बढ़ सकता है।

स्विमिंग के लिए सुबह 6 से 9 और शाम को 5 बजे के बाद का टाइम सही होता है। इस तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए naidunia.com पर क्लिक करें।

गर्मियों में रात को सोने से पहले चेहरे पर क्या लगाएं?