एप्पल साइडर विनेगर पीने से हो सकते हैं ये नुकसान


By Ritesh Mishra10, Mar 2025 10:07 AMnaidunia.com

फिट रहने के लिए कुछ लोग सुबह खाली पेट एप्पल साइडर विनेगर पी रहे हैं, वो भी इसके नुकसान को जाने बिना। सुबह खाली पेट इसे पीने से सेहत बिगड़ सकती है।

एप्पल साइडर विनेगर के नुकसान

आज हम इस लेख में जानेंगे कि सुबह खाली पेट एप्पल साइडर विनेगर पीने से क्या नुकसान हो सकते हैं?

पेट में जलन और एसिडिटी की समस्या

एप्पल साइडर विनेगर में ज्यादा मात्रा में एसिड होता है, जो पेट की परत को नुकसान पहुंचा सकता है। इसके खाली पेट सेवन से एसिडिटी, पेट में जलन, उल्टी और डायरिया जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

दांतों की इनेमल के लिए नुकसानदायक

इसमें ज्यादा मात्रा में एसिडिक होता है, जिससे दांतों की इनेमल कमजोर हो सकती है। इसके लगातार सेवन से दांत सेंसिटिव हो सकते हैं और कैविटी होने का खतरा बढ़ जाता है।

गले में जलन की समस्या

एप्पल साइडर विनेगर में ज्यादा एसिडिक नेचर गले की लाइनिंग को नुकसान पहुंचा सकता है। लगातार सेवन से गले में खराश, जलन और सूजन हो सकती है।

हड्डियों में कमजोरी

ज्यादा मात्रा में एप्पल साइडर विनेगर पीने से शरीर में पोटेशियम की कमी हो सकती है, जिससे हड्डियां कमजोर हो सकती हैं। इससे ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा बढ़ सकता है।

पाचन संबंधी समस्याएं

एप्पल साइडर विनेगर का ज्यादा सेवन पेट फूलना, गैस, कब्ज और डायरिया जैसी समस्याएं बढ़ सकता है। यह आंतों की सेहत के लिए भी नुकसानदायक हो सकता है।

एप्पल साइडर विनेगर पीने से हो सकते हैं ये नुकसान। इसी तरह स्वास्थ्य से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

ताकत का पावरहाउस है कच्चा दूध, जानें 5 फायदे