मां लक्ष्मी घर आने से पहले क्या संकेत देती हैं?


By Ram Janam Chauhan22, Nov 2024 01:27 PMnaidunia.com

मां लक्ष्मी को हिंदू धर्म में धन की देवी भी कहा जाता है। अगर आप देवी लक्ष्मी की पूजा करते हैं, तो घर में आने से पहले मां लक्ष्मी ये संकेत जरूर देती हैं।

उल्लू दिखाई देना

उल्लू को माता लक्ष्मी का वाहन माना जाता है। इसलिए, आपको अपने के आस-पास या कहीं रास्ते में उल्लू दिखाई दे, तो यह माता लक्ष्मी के आने का संकेत हो सकता है।

सपने में पानी देखना

अगर आप बार-बार पानी से जुड़े सपने देख रहे हैं, जैसे नदी, तलाब और झरना तो इसे मां लक्ष्मी के आगमन का प्रतीक माना जाता है।

खुशबू महसूस होना

अगर आपको बिना किसी वजह घर में मीठी खुशबू महसूस होती है, तो यह मां लक्ष्मी के आने का संकेत हो सकता है।

साफ सफाई रखना

मां लक्ष्मी को साफ-सफाई प्रिय है। अगर आप घर को हमेशा साफ- सुथरा रखते हैं, तो मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में सुख-शांति बनी रहती है।

हरी-भरी तुलसी

अगर आप घर में तुलसी का पौधा लगाएं हैं और वह बिना किसी देखभाल भी हरी-भरी दिखाई दे, तो यह मां लक्ष्मी के आगमन का संकेत हो सकता है।

धन मिलना

आपको पुराने उधार के पैसे, रुका हुआ धन या धन कमाने के लिए नए अवसर मिलते हैं, तो यह मां लक्ष्मी के आने का संकेत होता है।

अच्छे सपने आना

सपने में अगर आप सोने के सिक्के, दीपक या फूल को देखते हैं, तो यह देवी लक्ष्मी के आने का संकेत माना जाता है।

इस तरह के संकेत दिखाई देना मां लक्ष्मी के आगमन का प्रतीक माना जाता है। यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

पूजा में कपूर का प्रयोग क्यों किया जाता है?