पुराणों के अनुसार व्यक्ति को कुछ महीने पहले ही मृत्यु का आभास होने लगता है और उसके संकेत भी दिखाई देने लगते हैं।
आइए जानते हैं कि पुराणों के अनुसार मृत्यु से पहले व्यक्ति को कौन से संकेत मिलते हैं।
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जब किसी व्यक्ति की मृत्यु आने वाली होती है, तो उसके हाथ की रेखाएं धुंधली होने लगती हैं।
पुराणों के अनुसार जब किसी व्यक्ति की मृत्यु निकट होती है, तो वह अपने पास बैठे व्यक्ति को देख भी नहीं पाता है।
जब किसी व्यक्ति की मृत्यु होने वाली होती है, तो कई लोगों को अपने आस-पास पूर्वज दिखाई देते हैं।
जब किसी व्यक्ति को अपनी परछाई दिखाई नहीं देती है, तो उसकी शीघ्र ही मृत्यु हो सकती है।
अगर कोई व्यक्ति खुद को गधे पर सवार हुए देखता है, तो यह निकट मृत्यु का संकेत हो सकता है।