शास्त्रों में शुभ और अशुभ संकेतों के बारे में बताया गया है। ऐसा कहा जाता है कि भविष्य में होने वाली घटना का संकेत इंसान को पहले ही मिल जाता है। आइए जानते हैं कि घर में ये संकेत मिलने से हो सकते हैं बर्बाद -
अगर घर से गहने चोरी होते हैं, तो माता लक्ष्मी आपसे नाराज चल रही है। ऐसे में अपने समान को सुरक्षित जगह पर रखना चाहिए।
अगर घर में मनी प्लांट लगाया है और वह बिना कारण के बार-बार सूख रहा है, तो इसे अशुभ संकेत माना जाता है। इससे माता लक्ष्मी रुठने का संकेत मिलता है और धन का नाश होता है।
नल से पानी का टपकना अशुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इससे धन की हानि होती है। इसे कभी-भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
शास्त्रों के अनुसार दूध का संबंध माता लक्ष्मी से बताया गया है। ऐसे में घर में बार-बार दूध गिरता है, तो इसे अशुभ माना जाता है और माता लक्ष्मी नाराज होने का संकेत देती है।
अगर रोजाना फिजूलखर्ची का सामना कर रहे हैं, तो इससे माता लक्ष्मी नाराज होने का संकेत मिलता है। साथ ही, इससे घर में धन भी नहीं टिकता है।
अगर आपको बात-बात पर गुस्सा आता है, तो इसमें आपका नुकसान है। इससे जीवन की कई बात बिगड़ सकती है और समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
घर में ये संकेत मिलने से बर्बाद हो सकते हैं । एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM