Brain Stroke से पहले दिखने लगते हैं ये 3 लक्षण


By Arbaaj07, Feb 2025 09:10 AMnaidunia.com

ज्यादा काम, दबाव और अनियमित जीवनशैली के कारण कई तरह के रोग का जोखिम बढ़ जाता है। उन्हीं में से एक ब्रेन स्ट्रोक है। ब्रेन स्ट्रोक एक गंभीर समस्या है।

ब्रेन स्ट्रोक के लक्षण

ब्रेन स्ट्रोक की समस्या यदि शुरुआत में ही पता चल जाए, तो उसकी गंभीरता को कुछ हद तक कम किया जा सकता है।

ब्रेन स्ट्रोक से पहले दिखते हैं 3 लक्षण

ब्रेन स्ट्रोक गंभीर स्थिति में आने से पहले शरीर में 3 लक्षण दिखाई देने लगते हैं। आइए इन 3 लक्षणों के बारे में जानते हैं।

चक्कर आना

अगर किसी को अचानक ही बार-बार चक्कर आ रहे हैं, तो यह ब्रेन स्ट्रोक का संकेत माना जा सकता है। चक्कर आना ब्रेन स्ट्रोक का शुरुआती लक्षण होता है।

सिर में दर्द

सिर में दर्द होना भी ब्रेन स्ट्रोक का लक्षण माना जाता है। यदि किसी के सिर में अचानक ही जोर से दर्द होता है, तो यह ब्रेन स्ट्रोक का लक्षण हो सकता है।

हाथों-पैरों में झनझनाहट महसूस होना

हाथों-पैरों में झनझनाहट महसूस होना भी ब्रेन स्ट्रोक का लक्षण हो सकता है। अक्सर कभी-कभी कमजोरी के कारण भी ऐसा हो सकता है।

डॉक्टर से संपर्क करें

अगर किसी के शरीर में ये 3 लक्षण दिखाई दे रहे हैं, तो उन्हें डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। ब्रेन स्ट्रोक एक गंभीर समस्या है।

हेल्थ की और खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

गंदी बदबू से लेकर मसूड़ों से खून आने तक, दांतों के हर मर्ज की दवा है यह पेड़