कैल्शियम शरीर के लिए काफी जरूरी होता है। अगर शरीर को भरपूर कैल्शियम मिलता है, तो शरीर की हड्डियां काफी मजबूत रहती है।
अगर शरीर में कैल्शियम की कमी होने लगती है, तो शरीर में उससे पहले कुछ संकेत मिलते है। आइए जानते हैं कि क्या-क्या संकेत मिलते है।
यदि शरीर में कैल्शियम कमी होने पर दांतों में दर्द होने लगता है। दांतों में दर्द होना कैल्शियम की कमी की ओर संकेत होता है।
अक्सर कुछ लोगों के मांसपेशियां में लगातार ऐंठन होती रहती है। ऐसा शरीर में कैल्शियम की कमी होने पर होता है।
कैल्शियम की कमी का असर नाखून पर भी पड़ता है। कैल्शियम की कमी होने पर नाखून टूटने लगाता है और ग्रोथ नहीं करता है।
शरीर में थकान महसूस होने भी कैल्शियम की कमी का लक्षण माना जाता है। इसके साथ ही हड्डियां भी कमजोर होने लगती है।
शरीर में कैल्शियम की कमी होने पर आप डाइट में सूरजमुखी का बीज, चीय सीड्स और बादाम को शामिल करें। इन चीजों को खाने से कैल्शियम की कमी पूरी हो सकती है।
लाइफस्टाइल की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ