नजर लगने पर आपको कई प्रकार की मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। आइए जानते हैं बुरी नजर लगने के लक्षणों के बारे में।
बुरी नजर लगने पर हर दिन कोई न कोई तकलीफ का सामना करना पड़ता है। जिन लोगों को भी बुरी नजर लगती हैं उन्हें थकान, आलस, चिड़चिड़ापन और घबराहट हो रही हैं।
नजर लगने से आपका स्लीप शेड्यूल भी खराब हो जाता है। ढंग की नींद न आना या जरूरत से ज्यादा हर वक्त नींद आना भी नजर लगने के लक्षणों में आता हैं।
बुरी नजर किसी भी चीज पर लग सकती है। आपके बिजनेस, नौकरी और करियर पर भी बुरी नजर लग सकती है।
आपके काम पर जब बुरी नजर लगती है तो आपका काम में मन नहीं लगता है। साथ ही आपके द्वारा किए जा रहे कार्यों के परिणाम भी नहीं मिलते है।
नजर लगने पर आप बीमारी से भी परेशान रहते है। बुरी नजरों के चलते कई बार लोग काफी दिनों तक अपनी तबीयत की वजह से परेशान रहते है।
अगर आप बिजनेस मैन है और आपके व्यापार पर नजर लग गई है तो आपको व्यापार में घाटा भी हो सकता है। कई बार को बुरी नजर की वजह से बड़ी धन हानि भी हो जाती है।
बुरी नजर से बचे रहने के लिए नियमित रूप से हनुमान चालीसा, बजरंग बाण और सुंदरकांड का पाठ करते रहना चाहिए। इससे आपका पूरा परिवार बुरी नजर से बचा रहेगा।