हिंदू धर्म में सिंदूर का विशेष महत्व है और इसे हर सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र की कामना करने लिए लगाती है। आइए जानते हैं कि ग्रह दोष से मुक्ति के लिए सिंदूर के ये उपाय अपनाएं-
हिंदू धर्म में व्रत-त्योहार के दौरान देवी-देवताओं को सिंदूर लगाया जाता है। साथ ही, बिना सिंदूर के पूजा-पाठ अधूरी मानी जाती है।
जीवन में कर्ज से छुटकारा पाने के लिअ पीपल के पत्ते पर लाल सिंदूर से ऊं लिखें और इसे तिजोरी में रखें। ऐसा करने से कर्ज से छुटकारा पाया जा सकता है।
अगर घर में वास्तु दोष के कारण परेशानियों का सामना कर रहे हैं तो रोजाना घर के मेन गेट पर सिंदूर लगाएं। ऐसा करने से वास्तु दोष दूर होता है।
कहा जाता है कि चमेली के तेल में सिंदूर मिलाकर हनुमानजी को लगाने से वह प्रसन्न होते हैं और उनकी कृपा प्राप्त होती है।
कुंडली में ग्रह दोष के कमजोर होने से व्यक्ति को परेशानियों का सामना करना पड़ता है ऐसे में सिंदूर को एक पूड़ियां में बांधकर बहते जल में प्रवाहित करने से ग्रह दोष से छुटकारा मिलता है।
लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।
ग्रह दोष से मुक्ति के लिए सिंदूर के ये उपाय अपनाएं। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM